Summer Skin Care – गर्मियों में चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय

SKIN
Share this Article with your friends -

गर्मियों में चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय

गर्मियों में त्वचा को गोरा बनाना है तो इन असरदार तरीकों को आजमायें, और चेहरे और माथे का कालापन हटाए |

गर्मियों में हम में से बहुत सी महिलाओं की स्किन बहुत जल्दी डल हो जाती है और डार्क दिखाई देने लगती है, तो ऐसे में गोरी और निखरी स्किन पाने के लिए आप महगे ट्रीटमेंट और घंटो का टाइम पार्लर में बिताती है और भी ना जाने क्या-क्या मशक्क्त करती है| लेकिन आपको इतना पैसा और टाइम खर्चा करने की बिलकुल जरूरत नहीं है क्यों को इतने सब ट्रीटमेंट के बाद भी आपको कम्पलीट निखार नहीं मिलेगा, और मिलेगा तो वो निखार ज्यादा दिन तक बरकरार नहीं रहेगा| तो आइये आपको असरदार और घरेलु उपाय बताते है जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती है और इन उपायों को करने से किसी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट का भी डर नहीं है |

आइये जानते है स्किन को गोरा बनाने के तरीकों के बारे में-

1. पपीता और ओट्स का पैक बनाये-

आवश्यक सामग्री-

  1. कटा हुआ पपीता एक कप|
  2. 3 बड़े चम्मच ओट्स|
  3. 2 चम्मच टमाटर का पेस्ट|
  4. एक निम्बू का रस|

पैक बनाने का तरीका-

  1. इन सब चीजों का पैक बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर बारीक़ पीस ले|
  2. और अब ब्लेंडर से निकाल कर अपने फेस पर लगाए और 2-3 मिनिट मसाज करें और फिर 20 मिनिट के लिए अपने फेस पर लगा रहने दे|
  3. और फिर दही लेकर पैक के ऊपर लगाए और मसाज करे |
  4. अब पानी से फेस वाश कर लें|
  5. सप्ताह में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करे, जिससे यह पैक आपके चेहरे को गोरा बनाने के साथ ब्लैकहैड, व्हाइटहेड, डार्कसर्कल्स और पिम्पल जैसी प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिलाता है |
  6. निम्बू के ब्लीचिंग गुण त्वचा को गोरा बनाने के लिए उपयोगी होते है| इसलिए स्किन टोन निखारने के लिए निम्बू का इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में किया जाता है|
  7. टमाटर में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को चमकदार बनाता है|
  8. ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण त्वचा को फिर से जीवंत करने में सहायक होते है| और ओट्स आपकी स्किन के लिए नेचुरल क्लीन्ज़र का काम करता है|
  9. पपीता स्किन से दाग़-धब्बों को साफ करता है, और मुंहासो से मुक्त और साफ त्वचा पाने के लिए पपीते का पैक इस्तेमाल करना चाहिए|

2. तरबूज और दही का मास्क बनाये-

आवश्यक सामग्री-

  1. चार से पांच टुकड़े तरबूज
  2. दो चम्मच दही
  3. दो चम्मच दूध

पैक बनाने का तरीका-

  1. तरबूज के टुकड़ो को पीस ले और फिर दही मिक्स करें|
  2. फिर दूध मिक्स करें|
  3. पैक को अपने टेन हुए या काले हुए फेस पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे| फिर ठन्डे पानी से फेस वाश करलें, और इस पैक का इस्तेमाल स्किन की रंगत को निखारने के लिए सप्ताह में दो बार जरूर प्रयोग करें| जिससे आपकी स्किन चमक जाएगी|
  4. तरबूज में 90 फीसदी पानी की मात्रा होती है जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मुख्य भूमिका निभाता है, और तरबूज में विटामिन C,लाइकोपीन, विटामिन A और अमीनो एसिड्स होते है जो स्किन को नई रंगत देते है और पोषण प्रदान करते है|
  5. दही स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है, और स्किन के कॉम्प्लेक्शन को सही करके आपकी स्किन को गोरा बनाता है|

गर्मियों में चेहरे का कालापन हटाने के लिए इन पैक का इस्तेमाल करें| इन पैक का उपयोग करने से आपको गर्मियों में होने वाली सभी प्रकार की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा |

अगर आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट करें | आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|

यह भी देखें- Hair Fall Solution-बालों का झड़ना कैसे रोकें|


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “Summer Skin Care – गर्मियों में चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *