चेहरे की पिगमेंटेशन (झाइयाँ) हटाने के घरेलू उपाय | Home remedies to remove facial pigmentation (freckles)

SKIN
Share this Article with your friends -

झाइयाँ यानि पिगमेंटेशन आज-कल छोटी और बड़ी हर उम्र की महिलाओं में देखी जाती है। ये झाइयाँ हर किसी की सुंदरता को बिगाड़ देती है और एक तरह की टेंशन सभी के दिमाग में भर देती है की यह अब कभी ठीक होगी भी या नहीं। तो आपको यह फ़िक्र करने की बिलकुल जरूरत नहीं है, क्योकि झाईयों को भी हल्का किया जा सकता है।

चेहरे पर झाइयां होने के कई कारण हो सकते है, जैसे की ज्यादा धुप में रहने से सूर्य की अल्ट्रावॉइलेट किरणों की वजह से झाइयां और स्किन की कई प्रॉब्लम हो सकती है। और कई बार दवाइयों और बीमारी के चलते भी बॉडी में मेलेनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पिगमेंटेशन होने लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यों की हम आज आपको ऐसे नुस्खे बताने वाले है जिनके प्रयोग से आपकी स्किन की पिगमेंटेशन खत्म हो जाएगी।

ऑयली स्किन (तैलीय त्वचा) के लिए बेसन के होममेड फेस पैक | Homemade Face Pack Of Gram Flour For Oily Skin.

Table of Contents

1. बादाम, शहद और निम्बू का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. 5-6 पिसे हुए बादाम।
  2. 1 चम्मच शहद।
  3. 1 चम्मच निम्बू का रस।
  4. दूध आवश्यकता अनुसार।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. बादाम को 6-7 घंटे भिगोने के बाद दूध के साथ पीस कर बारीक़ पेस्ट तैयार करलें।
  2. फिर इस पेस्ट में शहद और निम्बू का रस मिलाएं।
  3. अब अपने फेस को अच्छे से धो कर साफ करलें।
  4. और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाए और 3-4 मिनिट फेस की मसाज करें।
  5. और फिर पैक को ऐसे ही लगा छोड़ दे और 20 मिनिट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  6. यह पैक आपकी स्किन में सुधार करता है। और पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे कम करता है।

2. अंगूर, स्ट्रॉबेरी और संतरे का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. 3 स्ट्रॉबेरी।
  2. 5 ब्लैक अँगूर।
  3. 1 ऑरेंज।
  4. 3 विटामिन E कैप्सूल।
  5. एक चम्मच एलोवेरा जेल।
  6. आधा चम्मच कॉर्न फ्लोरे (मक्के का आटा)

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. स्ट्रॉबेरी, अँगूर और ऑरेंज को साथ में पीसलें और फिर छानकर रस निकाल लें।
  2. अब इस रस में कोर्नफ्लोर मिलाये, और फिर इस मिश्रण में एक कप पानी डालकर एक बार उबाल आने तक गैस पर रखे फिर गैस बंदकरके मिश्रण को ठंडा होने दे।
  3. जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो इसमें विटामिन-E कैप्सूल और एलोवेरा जेल मिलाये।
  4. अब आपका डी-पिगमेंटेशन पैक तैयार है।
  5. इस मिश्रण को अपनी उंगलियों में ले और अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से मसाज करें।
  6. इस पैक से अपने माथे पर भी अच्छी तरह मसाज करें।
  7. यह मसाज आपको 15-20 मिनिट तक करनी होगी, फिर उसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
  8. इस पैक से सप्ताह में दो बार मसाज करे आपके फेस की पिगमेंटेशन गायब हो जाएगी।
  9. और इस पैक को बनाकर आप 7 दिनों तक फ्रीज़ में स्टोर कर सकती है। यह झाइयां हटाने का बेस्ट तरीका है।

3. संतरे के छिलके, मलाई और दूध का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर।
  2. एक चम्मच ताज़ी मलाई।
  3. एक चम्मच दूध।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. संतरे के छिलको को धुप में सुखाकर और फिर पीसकर बारीक़ पाउडर बना लें।
  2. अब संतरे के पाउडर, मलाई और दूध को मिलाकर पैक बना लें।
  3. और अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और 10-15 मिनिट तक सूखने दे।
  4. फिर गुनगुने पानी से फेस वाश करलें।
  5. इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए इससे आपके चेहरे की पिगमेंटेशन बहुत जल्दी ठीक हो जाएगी।

4. आलू और निम्बू का रस का पैक बनाये-

आवश्यक सामग्री-

  1. 1 मीडियम आलू का रस।
  2. 1 चम्मच निम्बू का रस।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. आलू का रस और निम्बू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर 5 मिनिट मसाज करें।
  2. फिर इस रस को 5-7 मिनिट लगा हुआ ही छोड़ दे।
  3. और फिर चेहरे को धो ले।
  4. इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए, आप की स्किन पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम बहुत जल्द ख़त्म हो जाएगी।

5. निम्बू, शहद और बादाम ऑइल से बनाये पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच निम्बू का रस।
  2. एक चम्मच शहद।
  3. 5-6 बुँदे बादाम ऑइल।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. अब निम्बू के रस, शहद और बादाम ऑइल को मिलाकर, अपने चेहरे की 10 मिनिट मसाज करें।
  2. और फिर 10 मिनिट लगा हुआ ही छोड़ दे और एक और परत पैक की ऊपर लगा लें।
  3. फिर सूखने के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।
  4. इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए।

6. ओटमील, टमाटर का रस और दही का पैक बनाये-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच ओटमील।
  2. दो चम्मच टमाटर का ताज़ा रस।
  3. आधा चम्मच दही।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. ओटमील को पीसकर पाउडर बनालें।
  2. फिर इसमें टमाटर का रस और दही मिलाकर पैक बनालें।
  3. अब इस पैक को अपनी पिगमेंटेशन वाली स्किन पर लगाए और फिर सूखने पर इस पैक को पानी का इस्तेमाल करते हुए स्क्रब करते हुए निकाले।

7. प्याज़ का रस पिगमेंटेशन में है लाभकारी-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक मीडियम लाल प्याज़।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

  1. लाल प्याज़ आपकी स्किन पिगमेंटेशन हटाने में बहुत लाभकारी होता है, इसलिए प्याज़ का रस निकाल कर अपनी स्किन की झाइयों और दूसरे दाग़-धब्बों पर लगाए और फिर 10 मिनिट बाद सूखने पर ठन्डे पानी से धो ले।
  2. प्याज़ का रस सप्ताह में दो से तीन बार लगाए, आपकी स्किन में बहुत सुधार हो जायेगा।

8. झाईयों के लिए हल्दी का प्रयोग करें-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच हल्दी पाउडर।
  2. निम्बू का रस आवश्यकता अनुसार।

डी-पिगमेंटेशन पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका-

.1. हल्दी पाउडर में निम्बू का रस मिलाकर अपने चेहरे की झाईयों पर लगाए।
2. और फिर 10 मिनिट बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले।

झाइयों के उपचार के लिए इन घरेलू नुस्खे का उपयोग करें। और अगर प्रॉब्लम बहुत ज्यादा हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। और किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी हो तो उसको अवॉयड करें।

यह भी पढ़े- एक रात में चेहरे को गोरा और चमकदार कैसे बनाये

आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करें। और ऐसे असरकारक उपायों के लिए जुड़े रहे KamalKiTips.Com से।

यह भी पढ़े- फूलों के फेस पैक कैसे बनाये | How to Make Flower Face Pack for Glowing and Brightening Skin


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

8 thoughts on “चेहरे की पिगमेंटेशन (झाइयाँ) हटाने के घरेलू उपाय | Home remedies to remove facial pigmentation (freckles)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *