चमकते चेहरे के लिए मूँग दाल के फेस पैक। दाग़-धब्बों के लिए मुंग दाल के फेस पैक। Moong dal face pack for scars

SKIN
Share this Article with your friends -

Moong dal face pack for glowing and clear skin- मुंग की दाल पौष्टिक आहार है और इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है।

MOONG DAL FACE MASK

मूंग दाल के पोषक तत्व स्किन को कई तरह की समस्याओ से भी बचाते है, इस दाल में स्किन को एक्सफोलिएट करने के गुण पाए जाते है, जो स्किन पर निखार लाते है और स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम भी करते है।

गर्मियों में त्वचा की जलन और इर्रिटेशन से बचाव के घरेलू उपाय और तरिके। Homemade Face Pack For Irritation In Summer

मुंग दाल फेस पैक स्किन पर उम्र के प्रभाव को भी रोकते है।

1. टेन्ड स्किन के लिए मुंग दाल फेस पैक-

मुंग दाल का फेस पैक स्किन को टैनिंग से भी बहुत हद तक छुटकारा दिला सकता है, यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर स्किन को डैमेज होने से बचाता है। और जब आपकी स्किन क्लियर रहती है तो वह अपनेआप ही गोरी और सुंदर दिखाई देती है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

फेस पैक बनाने के लिए दो से तीन चम्मच मुंग दाल को रात भर के लिए पानी में भिगो दीजिये फिर सुबह इस का पेस्ट बना लीजिये और एक चम्मच दही मिला लीजिये और मिक्स कर लीजिये। अब इस पैक को आप अपने चेहरे पर लगाइये और साथ ही हाथो और गर्दन पर भी आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती है। फिर 20 मिनिट बाद अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से झुलसी हुई त्वचा को ठीक किया जा सकता है और स्किन के पोर्स भी टाइड होते है।

माथे का कालापन कैसे दूर करें। How To Get Rid Of Dark Forehead

2. रूखी त्वचा को कोमल बनाने के लिए-

मुंग दाल के फेस पैक का इस्तेमाल त्वचा को नरम मुलायम बनाने के लिए किया जा सकता है। मुंग दाल में पाए जाने वाले एंजाइम्स स्किन को चिकना और सॉफ्ट बनाते है। और स्किन को हाइड्रेट करते है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

मुंग दाल का पैक बनाने के लिए दो चम्मच मुंग दाल को रात भर कच्चे दूध में भिगो दीजिये और फिर सुबह पेस्ट बना लीजिये और फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाइये और 15-20 मिनिट लगाकर रखने के बाद पानी से धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट हो जाएगी।

3. झुर्रियों को हटाने के लिए मुंग दाल का फेस पैक-

मुंग दाल में पाए जाने वाले फाइबर्स आपकी स्किन समय से पहले आई बारीक़ लाइंस और झुर्रियाँ हटाकर स्किन को फिर से जवाँ और खूबसूरत बनाते है।

फेस पैक बनाने का तरीका-

झुर्रियों को हटाने के लिए मुंग दाल के इस पैक को बनाने के लिए कुछ चीजों की आवश्यकता होगी जैसे की –

  1. दो चम्मच मुंग दाल।
  2. 10-12 करी पत्ता।
  3. 3-4 बादाम।
  4. 1 चम्मच चन्दन पाउडर।
  5. आधा चम्मच शहद।
  6. आवश्यकता अनुसार गुलाबजल।

अब मुंग दाल और करी पत्ता को साफ धो कर मिक्सी में पीस लीजिये और फिर बाद में बाकि की चीजों को डालकर फिर से पीस लीजिये। और फिर इस पैक का इस्तेमाल 20-30 मिनिट अपने फेस पर कीजिये और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।
यह पैक आपके चेहरे की झुर्रियों को, त्वचा की डलनेस और एक्ने को भी हटाकर स्किन पर चमक बढ़ाता है।

इन सभी पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “चमकते चेहरे के लिए मूँग दाल के फेस पैक। दाग़-धब्बों के लिए मुंग दाल के फेस पैक। Moong dal face pack for scars

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *