Tanning on Feet- धुप में रहने और चप्पल पहनने से पैरों की रंगत बहुत बिगड़ जाती है और आपके पैर बिलकुल भी अच्छे दिखाई नहीं देते है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योकि आज हम पैरों की टैनिंग दूर करने के लिए कुछ होममेड टिप्स के बारे में जानेंगे।

गर्मी में ना ही तो अपने आप को पूरा कवर किया जा सकता है और ना ही खुला रखा जा सकता है। क्योकि कवर किया तो स्किन में चिपचिपापन आएगा और खुला रखा तो सूरज की तेज़ रौशनी से स्किन झुलस जाएगी।
और आज हम बात कर रहे है पैरों की टैनिंग की, जो गर्मी में सब को होती है क्योकि गर्मी में जूते पहनना मुश्किल होता है। इसलिए पैर ऐसे दिखते है जैसे पैरों को सालों से धोया नहीं है।
इसलिए कुछ खास होममेड रेमेडीज के बारे में जानेंगे, जिससे की पैरों की टैनिंग को बहुत जल्दी से ख़त्म किया जा सकता है और पैरों की रंगत को साफ किया जा सकता है।
Table of Contents
1. आलू और निम्बू-
आधा आलू को पीस कर रस निकाल लें, और फिर निम्बू का रस मिलाकर, अपने पैरों पर लगाइये और 20 मिनिट के लिए लगाकर रखने के बाद पानी से धो लीजिये। इससे पैरों का कालापन जल्दी से दूर हो जायेगा।
2. बेसन और दही –
स्किन से कालेपन को जल्दी से दूर करने के लिए दही में बेसन को मिलाकर मिक्स कीजिये और फिर इस लैप को 20 मिनिट लगाकर रखिये। फिर रब करके निकाल दीजिये और फिर पानी से धो लीजिये।
3. गेहूँ का आटा और हल्दी –
गेहूँ के आटे में एक चम्मच हल्दी पाउडर, और थोड़ी मलाई मिलाकर लैप बनाइये और इससे अपने पैरों की काली स्किन पर मसाज कीजिये और फिर 20 मिनिट सूखने दीजिये, फिर पानी से धोकर पैक को निकाल दीजिये।
4. चन्दन पाउडर और शहद-
दो चम्मच चन्दन पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर लैप बना लीजिये, फिर इस लैप को अपने काले पैरों पर लगाइये और फिर आधे घंटे के लिए लगाकर रखने के बाद पैरों को साफ कर लीजिये। इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से बहुत जल्दी पैरों की और बाकि की झुलसी हुयी त्वचा को ठीक किया जा सकता है।
5. पपीता और शहद –
पपीता खाने के साथ-साथ ही स्किन की टैनिंग हटाने में भी बहुत मदद करता है। इसलिए पपीता के गुदे को पीस कर इसमें शहद मिला लीजिये। फिर 20 मिनिट के लिए इस पैक को लगाइये और फिर पानी से धोकर साफ कर लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से आपको पैरों का कलर साफ होता दिखाई देगा।
माथे और मुँह के आस-पास आ रही है झुर्रियाँ तो लगाए ये फेस मास्क : Anti Ageing Tips
इन उपायों से जल्दी से काले पैरों को गोरा किया जा सकता है और ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहे Kamalkitips.com से। धन्यवाद।

5 thoughts on “धुप में पैरों पर हो गयी है टैनिंग तो अपनाये यह उपाय। Tanning on Feet . पैरों की टैंनिंग”