दही और बेसन का फेस पैक लगाने से पुरे मानसून में चमकता रहेगा आपका चेहरा। face pack of curd and gram flour.

SKIN
Share this Article with your friends -

Dahi Besan Face Pack – दही और बेसन ये दोनों ही चीजे आसानी से घर में मिल जाती है, और यह दोनों चीजे जब साथ में मिलती है और इनका इस्तेमाल स्किन पर किया जाता है तो स्किन की कई प्रॉब्लम को ख़त्म करके त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है।

dahi basen face pack

मार्किट में स्किन केयर प्रोडक्ट की भरमार है लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन हमेशा हेल्दी नहीं रह सकती है। क्योकि इनमे केमिकल्स होते है जो स्किन को कुछ समय के लिए तो निखार देंगे, लेकिन बहुत ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ख़राब होने लगती है।

लेकिन घर के उबटन स्किन पर अच्छा असर दिखाने के साथ स्किन को लम्बे समय तक हेल्दी रखते है। पहले के समय में दादी-नानी ऐसे उबटन का ही इस्तेमाल करते थे और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखती थी।

इन उबटन का इस्तेमाल करने से स्किन से डेड सेल्स, स्किन टैनिंग, स्किन डलनेस, स्किन डैमेज और झुर्रियों जैसी स्किन प्रॉब्लम को बहुत जल्दी कम किया जा सकता है। और त्वचा को चमकाया जा सकता है।

आइये जानते है दही बेसन के फेस पैक लगाने के फायदों के बारे में –

1. टैनिंग दूर करने के लिए दही-बेसन का पैक –

स्किन की टैनिंग को दूर कर त्वचा को चमकीला बनाने के लिए दही, बेसन और निम्बू को मिलाकर लगाने से स्किन टैनिंग और दाग़-धब्बों को बहुत जल्दी हटाया जा सकता है। इस दही और बेसन के फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है, स्किन पर गजब का निखार आ जाता है।

आवश्यक सामग्री –

  • दो चम्मच बेसन।
  • दो चम्मच ताज़ा गाढ़ी दही।
  • दो चुटकी हल्दी।
  • कुछ बुँदे निम्बू के रस की।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  • फेस पैक बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्रियों को मिला लीजिये फिर अपने चेहरे को साफ धोकर इस पैक को 20 मिनिट के लिए लगाइये, और फिर चेहरे को धो लीजिये।
  • इस पैक को निकालने के बाद मॉइशराइज़र लगा लीजिये।
  • इस बेसन और दही के फेस पैक को लगाने के बाद स्किन चमक उठेगी।

2. ऑयली स्किन के लिए दही और बेसन का फेस पैक –

मॉनसून में अगर स्किन बहुत चिपचिपी और ऑयली बनी रहती है तो जल्दी से दही और बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये। इस फेस पैक को लगाने से स्किन के मुँहासे और दाग़-धब्बे स्किन से गायब हो जाते है।

आवश्यक सामग्री –

  • दो चम्मच बेसन।
  • दो चम्मच दही।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका –

  • फेस पैक बनाने के लिए दोनों आवश्यक सामग्रियों को मिला कर पेस्ट तैयार कीजिये।
  • अब अपने चेहरे को साफ धोने के बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये।
  • और फिर 5 मिनिट अपने फेस पर मसाज कीजिये।
  • और फिर इस दही, बेसन पैक को ऐसे ही फेस पर लगा हुआ छोड़ दीजिये।
  • फिर 15 मिनिट बाद पानी से चेहरे को धो कर साफ कीजिये।
  • इस फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन दिन भर साफ और तरोताज़ा बनी रहेगी।
  • और चिचिपाहट भी ख़त्म हो जाएगी।

3. चेहरे पर निखार लाने के लिए दही-बेसन का पैक-

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने और स्किन पर झुर्रियों को ख़त्म करने के लिए दही, बेसन का पैक लगाना बेस्ट रहता है, दही, बेसन के साथ शहद मिलाकर लगाने से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच बेसन।
  • एक चम्मच शहद।
  • और आवश्यकता अनुसार दही।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका –

  • फेस पैक बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्रियों को मिलाकर मिक्स कीजिये और फिर अपने चेहरे को साफ धोने के बाद इस पैक को अपने फेस पर लगाइये।
  • और फिर 20 मिनिट लगाकर रखने के बाद चेहरे को साफ कर लीजिये।
  • यह फेस पैक एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो स्किन पर झुर्रियों और पिम्पल को भी ख़त्म करता है।
  • इस फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन की डेड सेल्स निकल जाती है और स्किन चमकने लगती है।

दही और बेसन के यह फेस पैक बनाने और लगाने में बहुत ही आसान है और इनका फायदा भी स्किन पर अच्छा होता है और इनके इस्तेमाल से स्किन पर कोई नुकसान भी नहीं होता है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक लीजिये और इस आसान सी रेसिपी को शेयर कीजिये अपने फ्रेंड्स के साथ। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये।

और भी इसी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद और जल्दी से स्किन को ग्लोइंग बनाने वाली होममेड ब्यूटी रेसिपी जानने के लिए पढ़ते रहिये, Kamalkitips.com .

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *