Turmeric Mask- गर्मियाँ अभी अपने चरम पर चल रही है, और ऐसे में थोड़े घर से बाहर जाने पर स्किन पर रेशेज, रेडनेस और कालापन जल्दी ही आजाता है। पिम्पल्स और मुंहासों की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी प्रॉब्लम में हल्दी मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्मी में एक्ने और उनके दागों से जल्दी से छुटकारा पाने के लिए हल्दी बहुत गुणकारी होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेन्टरी गुण स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाकर स्किन को बेदाग निखार लाते है।
गर्मियों में स्किन पर रोम छिद्र बढ़ गए है तो अपनाये यह उपाय। Big Open Pores In Summer
आइये जानते है हल्दी के इस्तेमाल का तरीका –
Table of Contents
हल्दी, निम्बू और शहद पैक –
सब से पहले दो चम्मच शहद में एक चम्मच निम्बू का रस और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मिक्स कीजिये।
अब सब को मिलाकर मिक्स कीजिये।
और 15-20 मिनिट लगाकर रखने के बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये।
इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें स्किन से मुँहासे और दाग़-धब्बे हट जाएंगे।
हल्दी और एलोवेरा जेल –
फ्रेश एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लीजिये, और इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी मिला लीजिये।
और अब अच्छे से मिक्स कीजिये।
फिर 20 मिनिट के लिए इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और फिर चेहरे को धो कर अच्छा सा मॉइशराइज़र लगा लीजिये।
इस उपाय को सप्ताह में तीन बार करें, आपकी स्किन क्लियर हो जाएगी।
हल्दी, दही और कॉफी का पैक –
एक कटोरी में पीसी हुई कॉफी और दही को लेकर एक चम्मच हल्दी मिला लीजिये।
अब अच्छे से पेस्ट बना कर 20 मिनिट के लिए अपने फेस पर लगाए और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये।
इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से स्किन का निखार दो गुना बढ़ जायेगा।
इन हल्दी पैक के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों को जल्दी से हटाया जा सकता है, और अगर आपके चेहरे पर किसी इंग्रेडिएंट्स से कोई प्रॉब्लम हो रही हो तो आप इसे इस्तेमाल ना करें।
और ऐसे ही स्किन को निखारने और स्किन केयर की होम रेमेडीज को जानने के लिए जुड़े रहे Kamalkitips.com से। और अगर आपके सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़े-
पैरों के तलवों की जलन को कैसे ठीक करें। How To Cure Burning Sensation On Soles Of Feet

4 thoughts on “चेहरे से दाग़-धब्बे और मुँहासे हटाने के लिए इस तरह अपने चेहरे पर लगाए हल्दी और पाए खूबसूरत निखार। Apply turmeric mask and get a beautiful glow”