Monsoon Skin Care Tips- क्या आपकी ड्राई स्किन है और मानसून की चिपचिपाहट और नमी में भी आपकी स्किन ड्राई ही बनी हुई है। तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़े।

वैसे तो बारिश के मौसम में ऑयली स्किन वालों की स्किन और ज्यादा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है, लेकिन अगर आपकी ऐसे मौसम में भी ड्राई स्किन है और आपकी स्किन रूखी और बेजान बनी हुई है तो आज हम आपको कुछ आसान सी टिप्स बतायेगे, जिनका उपयोग करने के बाद आपको रूखी और बेजान त्वचा में बहुत फायदा होगा और आपकी स्किन पर निखार आजायेगा।
Best Acne Marks Removal Cream In India 2021
आयुर्वेदिक फेस पैक लगाए, चमक जायेगा आपका चेहरा | Homemade Ayurvedic Face Pack For Glowing Skin
Table of Contents
ड्राई स्किन केयर फेस पैक इन मॉनसून (Dry Skin Care Face Pack in Monsoon)-
1. जोजोबा ऑइल और दही का पैक-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच जोजोबा ऑइल।
- दो चम्मच दही।
- एक चम्मच शहद।
फेस पैक बनाने की विधि-
- ड्राई स्किन के लिए फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच दही में दो चम्मच जोजोबा आयल डालें और अच्छे से मिक्स करें, ताकि आयल दही में पूरी तरह मिल जाये।
- फिर एक चम्मच शहद को मिलाये और फिर से मिक्स करें।
- अब इस पैक को अपने चेहरे को साफ करने के बाद पुरे चेहरे पर लगाए और 15 -20 मिनिट लगाकर रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपकी ड्राई और बेजान स्किन में नई जान आ जायेगी और आपकी स्किन मॉइशराइज़ हो जाएगी।
2. बादाम और शहद का पैक-
आवश्यक सामग्री-
- 4-5 बादाम रात को भिगोये हुए।
- एक चम्मच शहद।
फेस पैक बनाने की विधि-
- ड्राई स्किन के लिए पैक बनाने के लिए 5 बादाम को रात में भिगो दे।
- फिर सुबह छिलका निकालकर पीस ले और शहद मिलाकर मिक्स करलें।
- अब इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाए।
- फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धोये।
- यह पैक आपकी ड्राई स्किन को मॉइशराइज़ करेगा और कुछ ही दिनो में आपकी स्किन को चमका भी देगा।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें, आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
3. दालचीनी और निम्बू का पैक-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच दालचीनी पाउडर।
- एक चम्मच निम्बू का रस।
फेस पैक बनाने की विधि-
- दालचीनी को पीस कर पाउडर बना लें, फिर निम्बू का रस मिलालें।
- और जरूरत लगे तो पानी मिलाकर पैक बना लें।
- अब इस पैक को अपने फेस पर लगाए और 20 मिनिट तक लगा रहने दे।
- यह पैक आपकी स्किन की डेड सेल्स को हटाकर और फेस के रूखेपन को हटाकर आपके चेहरे पर निखार लाता है।
4. बेसन, दही और एलोवेरा का पैक-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच बेसन।
- एक चम्मच दही।
- एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल।
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर।
फेस पैक बनाने की विधि-
- बेसन, दही, एलोवेरा और हल्दी को अच्छे से मिक्स करलें।
- फिर इस पैक को अपने फेस को साफ करने के बाद लगाए।
- और लगाने के बाद 20 मिनिट तक लगा रहने दे।
- ड्राई स्किन पर इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए।
- यह पैक आपकी स्किन को मॉइशराइज़ करने के साथ ही आपके चेहरे पर बहुत ही अच्छा निखार भी लाएगा।
5. मुल्तानी मिटटी, चंदन पाउडर, केसर और निम्बू का पैक-
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- एक चम्मच चंदन पाउडर।
- 3-4 केसर।
- दो चम्मच निम्बू का रस।
फेस पैक बनाने की विधि-
- मुल्तानी मिटटी, चंदन पाउडर। केसर और निम्बू का रस मिलाकर पैक बनालें।
- फिर इस पैक को साफ चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट तक लगा रहने दे।
- जब पैक सूख जाये तो आप पानी से पैक को धो ले।
- यह पैक आपकी स्किन की ड्राईनेस यानि रूखापन दूर करके आपके चेहरे मे नया निखार लाता है।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपकी स्किन का रूखापन बहुत जल्दी दूर हो जायेगा।
- और मानसून में भी आपकी स्किन ग्लोइंग और साफ हो जाएगी।
मानसून में ड्राई स्किन के लिए अन्य उपाय-
- ड्राई स्किन डिहाइड्रेशन की वजह से होती है, इसलिए दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी पिए।
- स्किन पर रोज वाटर बेस्ट मॉइशराइज़र लगाए।
- स्किन की टोनिंग गुलाबजल से करे।
- एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाकर ड्राई स्किन पर लगाए।
- ऑर्गेनिक नारियल आयल और ऑलिव आयल को मिक्स करके अपने चेहरे की मसाज करें।
- मॉनसून में प्राकृतिक चीजों से तैयार मॉइशराइज़र का प्रयोग करें।
यह भी पढ़े- तुलसी फेस पैक घर पर कैसे बनाये | Basil Face Pack
पीठ का कालापन दूर करने के तरिके और घरेलु उपाय | Pith Ka Kalapan Kaise Dur Kare

4 thoughts on “Monsoon Skin Care Tips for Dry Skin”