Night Skin Care Tips in Hindi | गर्मियों में कॉफ़ी जेल का इस्तेमाल

SKIN
Share this Article with your friends -

गर्मियों में बेजान चेहरे पर नूर लाने के लिए घर पर ही तैयार करें, कॉफ़ी जेल या कॉफ़ी फेशियल |

उम्र के 30 पार होने के बाद ही हम महिलाओं की बॉडी परिवर्तन होने लगते है और यही बदलाव हमारे चेहरे पर भी साफ नजर आते है लेकिन इन परिवर्तनों को हम बदल तो नहीं सकती है पर उम्र के निशानों को कई हद तक कम कर सकती है इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपनी स्किन की थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर करनी है और इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करना है|

COFFEE MASK FOR SUMMER

हम आपको आज कुछ ऐसे त्वचा को जवाँ बनाये रखने वाले कॉफ़ी फैशियल और कॉफ़ी जेल के बारे में बतायेगे जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन को यंग और ब्यूटीफुल रख पायेगी यानि अगर आप इन पैक का इस्तेमाल करती है तो आपकी स्किन बहुत लम्बे समय तक कांतिमय बनी रहेगी |

आइये जानते है कॉफ़ी जेल बनाने के तरीकों के बारे में-

1. कॉफ़ी और एलोवेरा से बनाये जेल –

कॉफ़ी स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक है, कॉफ़ी का जेल आँखों के काले घेरे हटाने के लिए उपयोग किया जाता है | और एलोवेरा स्किन को मॉइशराइज़ और हाइड्रेट करता है और चेहरे की ढीली त्वचा में कसाव लाता है और दाग-धब्बो को भी साफ करता है | और विटामिन E स्किन को फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्त करता है |

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच कॉफ़ी पाउडर |
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल |
  • 1 विटामिन-E का कैप्सूल |

जेल बनाने का तरीका-

  • जेल बनाने के लिए सब से पहले एलोवेरा की पत्ती से फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें|
  • अब इस एलोवेरा जेल में कॉफ़ी पाउडर मिलाये और अच्छे से मिक्स करें|
  • जब तक की कॉफ़ी पाउडर एलोवेरा में पूरी तरह मिक्स ना हो जाये |
  • और फिर विटामिन E कैप्सूल को कॉफ़ी और एलोवेरा जेल में डाल कर मिक्स करें |
  • अब आपका जेल तैयार है आप इसे एक साफ और एयर टाईड डिब्बे में स्टोर करलें |
  • और फिर 20 -25 दिनों तक इस जेल को इस्तेमाल किया जा सकता है |

जेल लगाने का तरीका-

  • जेल लगाने से पहले आप अपनी स्किन की अच्छे से गुलाब जल से टोनिंग करलें |
  • अब जेल को लेकर अपनी आँखों के निचे, गालों पर और माथे पर मसाज करें |
  • और पुरे चेहरे पर जेल को लगाने के बाद थोड़ी देर सूखने दे |
  • और फिर रात भर इस जेल को अपने फेस पर लगा रहने दे और सुबह आप अपने फेस को नार्मल पानी से धो लें |

2. कॉफ़ी और मिल्क से बनाये पैक-

कॉफ़ी और दूध मिलकर आपकी स्किन को चमत्कारिक तरिके से निखारते है, दूध में मौजूद प्रोटीन स्किन को अंदर से पोषण दे कर ग्लोइंग बनाता है |

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर |
  • एक बड़ा चम्मच दूध |

पैक बनाने का तरीका-

  • पैक बनाने के लिए कॉफ़ी पाउडर में दूध को मिलाये |
  • और फिर अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बनाये |
  • अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दें|
  • जब पैक सुख जाये तब आप हल्के हल्के हाथो से रफ़ करके पैक को निकाल दें|
  • बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इस पैक को सप्ताह में दो बार 1-2 महीने के लिए जरूर लगाए |
  • इस पैक से आपकी स्किन में बहुत ही अच्छा निखार आजायेगा |

3. कॉफ़ी और शहद से बनाये फेस पैक-

कॉफ़ी और शहद से बनाया गया पैक आपकी स्किन से डेड सेल्स को हटाकर स्किन को मॉइशराइज़ करता है और आपके चेहरे पर चमक लाता है |

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच शहद

फेस पैक बनाने का तरीका-

  • पैक बनाने के लिए कॉफ़ी पाउडर में शहद को मिलाये और अच्छे से मिक्स करें |
  • ताकि कॉफ़ी अच्छी तरह शहद में मिक्स हो जाये |
  • फिर इस पैक को अपना चेहरा साफ धोकर और सुखा लें |
  • अब इस पैक को अपने फेस पर लगा कर हल्के-हल्के हाथों से अपने गालों, आँखों के निचे और फोरहेड पर मसाज करें |
  • फिर 15 मिनट के लिए पैक को चेहरे पर लगा कर रखें, और फिर नार्मल पानी से धो ले |
  • इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपकी स्किन चमकदार और ग्लोइंग बन जाएगी |

गर्मियों के लिए कॉफ़ी मास्क, जो आपकी स्किन को चमकदार बनायेगे| आप इन पैक का इस्तेमाल करें और अपने अनुभव हमें कमेंट करें |

आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर करें |

आर्टिकल पढ़ने के लिए धनयवाद |

यह भी पढ़े- Best Acne Mark Removal Cream in India 2021 .


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

3 thoughts on “Night Skin Care Tips in Hindi | गर्मियों में कॉफ़ी जेल का इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *