पिम्पल्स और मुँहासे हटाने के आसान उपाय | How to Remove Pimples in Hindi

SKIN
Share this Article with your friends -

Pimple Removal Tips- अभी सर्दियों की सीजन चल रही है, फिर भी स्किन पर जिद्दी पिम्पल्स आ रहे है। और फिर अपनेआप जाने का नाम नहीं ले रहे है। तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे है जोकि आपके चेहरे के पिम्पल्स को बहुत जल्दी हटाने में कारगर साबित होते है।

PIMPLE REMOVAL TIPS IN HINDI

चेहरे पर अगर पिम्पल्स हो जाते है तो पुरे हफ्ते तक जाने का नाम नहीं लेते है। और अगर एक पिम्पल चला गया तो दूसरा आजाता है। और हम अगर इन पिम्पल्स को फोड़ते है तो ये और ज्यादा दुखदायी हो जाते है। इसलिए कुछ ऐसे खास टिप्स के बारे में जानेगे जो पिम्पल को प्राकृतिक तरिके से ख़त्म करके इनके दाग़-धब्बों को भी मिटाते है।

दालचीनी फेस पैक ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन पर निखार लाने के लिए | Cinnamon Face Pack

आइये जानते है पिम्पल्स को ख़त्म करने के आसान और प्राकृतिक उपायों के बारे में-

1. हल्दी और शहद का पैक पिम्पल्स को करेगा दूर-

दो चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लीजिये। फिर इस पैक को अपने पिम्पल्स पर और बाकि के चेहरे पर भी लगाइये और 10 मिनिट बाद पानी से वाश कर लीजिये। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते है जो स्किन के पिम्पल्स को बहुत जल्दी से ठीक करते है और शहद स्किन को प्राकतिक ग्लो देने के लिए उपयोगी होता है। इस हल्दी और शहद वाले पैक को सप्ताह में तीन से चार बार लगाइये आपकी स्किन क्लियर होकर ग्लोइंग हो जाएगी।

2. दही, अंडा और ओट्स पैक पिम्पल्स को ख़त्म करने के लिए-

ओट्स स्किन को एक्सफोलिएट करते है और दही स्किन को डीप क्लीन करता है। इसलिए दो चम्मच ताज़ा दही में एक चम्मच ओट्स और अंडे को मिलाइये और फिर इस पैक से अपने चेहरे पर 5 मिनिट मसाज कीजिये और फिर इस पैक को और अच्छे से अपने चेहरे पर लगाइये और 15 मिनिट के लिए लगा रहने दीजिये। फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक को लगाने से आपकी स्किन सुंदर और टाइट बनती है और स्किन के दाग-धब्बे भी ख़त्म होते है।

3. चन्दन पाउडर, हल्दी और एलोवेरा पिम्पल्स को एक रात में करेंगे ख़त्म-

दो चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल को मिलाकर मिक्स कीजिये। और फिर अपने चेहरे पर इस पैक को लगाइये और 20 मिनिट लगा ही रहने दीजिये। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन चमक जाएगी और आपकी स्किन के पिम्पल्स एक दिन में ही बेठ जायेगे। इस पैक का सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल करने से आपकी स्किन क्लीन और ग्लोइंग बनी रहेगी।

4. दालचीनी और शहद पिम्पल्स को गायब करने के लिए-

पिम्पल्स को जल्दी से ख़त्म करने के लिए आप एक चम्मच दालचीनी के पाउडर में दो चम्मच शहद को मिलाइये और फिर मिक्स करके रात को सोने से पहले अपने फेस पर लगाइये और फिर 20 मिनिट बाद पानी से चेहरे को धो कर साफ कर लीजिये। या आप चाहे तो पूरी रात भी इस पैक को लगाकर रख सकती है। शहद और दालचीनी दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो स्किन से पिम्पल्स को मिटाने के लिए लाभकारी होते है। दालचीनी और शहद के पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये।

5. मुल्तानी मिटटी और निम्बू पिम्पल्स को करेंगे खत्म-

दो चम्मच मुल्तानी मिटटी में आधा निम्बू लेकर उस का रस मिलाइये और फिर आवश्यकता अनुसार गुलाबजल को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लीजिये। और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट सूखने दीजिये। फिर चेहरे को धो लीजिये। मुल्तानी मिटटी स्किन से आयल को सोखती है इसलिए इसके इस्तेमाल से स्किन पर पनपने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म किया जा सकता है। मुल्तानी मिटटी स्किन के दाग-धब्बों को और एक्ने मार्क्स को ख़त्म करने के लिए मददगार साबित होती है। मुलतानी मिटटी के पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो करें।

सर्दियों में मेकअप का सही तरीका जानिए। Winter Makeup Tips

Best Concealer For Dry Skin On Amazon | ड्राई स्किन पर बेस्ट मेकअप के लिए बेस्ट कंसीलर


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|